Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु टाउनशिप के टीएस क्वार्टर एरिया में घुसे 10 हाथी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा की गोद में एवं सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित सेल नगरी मेघाहातुबुरु शहर के आवासीय क्षेत्र में हाथियों के घुस आने से सेलकर्मियों एवं आम लोगों में दहशत है. गुरुवार की रात लगभग 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे 8 से 10 हाथियों का झुंड मेघाहातुबुरु खदान के टीएस आवासीय क्षेत्र में जमा रहा. बाद में वन विभाग की टीम व आम लोगों के घंटों प्रयास के बाद हाथी मेघाहातुबुरु खदान के बगल से सारंडा जंगल में प्रवेश कर गए. लोगों ने बताया कि हाथियों की संख्या 8 से 10 थी. इसमें एक बच्चा हाथी भी था. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-politics-boils-governor-sacks-cabinet-minister-senthil-balaji-then-withdraws-the-decision/">तमिलनाडु

की राजनीति में उबाल, राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्त किया, फिर फैसला वापस लिया
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों में सारंडा के घने जंगलों से हाथियों के आने की यह दूसरी घटना है, जब हाथियों का समूह सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं हिलटॉप जैसे सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे शहरी व सेल के आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश किया है. इससे पहले किरीबुरु के हिलटॉप एवं चर्च हाटिंग क्षेत्र में हाथी आया था. इससे पहले हाथी टाउन गेट, न्यू कैम्प आदि रास्ते से शहर में प्रवेश करने की कोशिश करते रहे हैं. हालांकि सारंडा जंगल हाथियों के लिये भारत का पहला नोटिफाईड रिजर्व ए क्षेत्र घोषित है. इसे हाथियों का निवास स्थल के रुप में जाना जाता है. यह क्षेत्र हाथियों का कॉरिडोर रहा है. प्रतिवर्ष हाथी इधर भटकते रहते हैं, लेकिन कभी शहर में प्रवेश नहीं करते थे. अब इनकी शहर में घुसने की घटना बढ़ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही