Search

 
 
 

किरीबुरु : अबुआ आवास हेतु जामकुंडिया में ग्राम सभा में 110 लाभुकों ने दिया आवेदन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण-सह-उप विकास आयुक्त के कार्यालय के आदेशानुसार ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अबुआ आवास योजना के लिए 4 जनवरी को छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत जामकुंडिया गांव स्थित चबूतरा में मुंडा पाईकरा देवगम, मानकी लागुड़ा देवगम, मुखिया मुन्नी देवगम की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसे भी पढ़ें : 64">https://lagatar.in/64-policemen-will-get-the-benefit-of-acp-and-macp-jharkhand-police-hq-released-the-list/">64

पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP और MACP का लाभ, झारखंड पुलिस HQ ने जारी की लिस्ट
इस ग्रामसभा हेतु मनोहरपुर के बीडीओ शक्तिकुंज ने मुखिया मुन्नी देवगम, पंचायत सचिव मनोज कुमार महतो, रोजगार दिनेश महतो को नियुक्त किया था. ग्राम सभा के दौरान जामकुंडिया गांव के लगभग 110 ग्रामीणों ने अबुआ आवास हेतु आवेदन दिया. ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया की सभी ग्रामीण जरुरतमंद हैं तथा कच्चा मकान में रहते हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ जल्द दिया जाये. इस दौरान कुशो देवगम, पूर्व उप मुखिया देवेन्द्र देवगम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही