Search

 
 
 

किरीबुरू : केन्द्रीय विद्यालय के 11वीं का छात्र लापता, पुलिस कर रही तलाश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू के बैंक मोड़ निवासी सह केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरू के 11वीं का छात्र प्रियांशु साहू मंगलवार की सुबह से ही लापता है. प्रियांशु के पिता व परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश में जुटे हुए हैं परंतु अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है. प्रियांशु किरीबुरू के प्रतिष्ठित व्यवसाई कार्तिक साहू का पोता एवं शंभू साहू का पुत्र है. बैंक मोड़ में प्रियांशु के पिता का घर व दुकान है. पिता शंभू साहू ने बताया कि सोमवार को पढ़ाई को लेकर उसे थोड़ा डांटा-फटकारा गया था, जिससे नाराज होकर वह अहले सुबह घर से निकर गया. पता करने पर जानकारी मिली की वह ओआरटी बस पकड़ बड़बिल की तरफ चला गया है. उसकी तलाश सभी कर रहे हैं. उसके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-family-meeting-of-yadav-coordination-committee-on-february-5/">आदित्यपुर

: यादव समन्वय समिति का पारिवारिक मिलन समारोह 5 फरवरी को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही