Search

 
 
 

Kiriburu  : पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो के 15 पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्‍कासित

 
Kiriburu (Shailesh Singh):  झामुमो की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी ने विभिन्न विधानसभा सीट पर खड़े झामुमो व इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले अपने 15 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुये उन्हें छह वर्षों के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र के माध्यम से दिया है.

पत्र में यह कहा गया है

पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों से केंद्रीय व प्रदेश स्तर, जिला स्तर, महानगर व नगर स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित कर इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और जिला समिति के स्पष्ट निर्देश के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के विपरीत जाकर झामुमो व इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में कार्य कर पार्टी का अनुशासन भंग करने वाले पार्टी पदाधिकारी एवे कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव के साथ पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए आगामी छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है.

यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता किए गए निष्‍कासित

पार्टी से निष्कासित किये गये झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में संजय हांसदा, मंटू गागराई, अविनाश पुरती, मरकुस गागराई, संजय केरकेट्टा (सभी चक्रधरपुर प्रखंड), श्याम गागराई, हरि कान्डेयांग (दोनों बंदगांव प्रखंड), इजहार राही, शेख मुख्तार उर्फ पप्पू, मो० फिरोज (तीनों नोवामुंडी प्रखंड), सोहेल अहमद, राजू लागुरी, रॉबर्ट कोड़ा, भुवनेश्वर हेस्सा, कृष्णा सिंकु (सभी जगन्नाथपुर प्रखंड) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मोतिहारी:">https://lagatar.in/gang-rape-with-minor-three-arrested/">मोतिहारी:

नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही