Search

किरीबुरु : शादी में विषाक्त भोजन करने से 15 लोग हुये फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Kiriburu :  शादी में विषाक्त भोजन करने से बाराती गये 15 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. सभी मरीजों काे इलाज के लिये सेल की गुवा अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामला गुवा थाना अंतर्गत मैगनीज लेबल (कैलाश नगर) निवासी मुन्ना तांती के घर की है. घटना के बारे में मुन्ना तांती ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 26 मई की रात को थी. इस शादी में ओडिशा के होड़दिया गांव से बाराती आये थे. इस दौरान उसके घर पर बनाये गये खाने को बाराती व शराती (लड़की पक्ष) के सभी लोगों ने खाया. खाने में किसी प्रकार का विषाक्त पदार्थ नहीं था. लेकिन बाराती अपने साथ बुंदिया लाये थे, अधिक संभावना है कि उसी बुंदिया को खाने की वजह से हमारे घर आये मेहमान व अन्य लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. जिन्हें 26 मई की रात लगभग आठ बजे के बाद सेल की गुवा अस्पताल में भर्ती किया गया. मुन्ना तांती ने कहा कि यदि हमारे घर में बना खाना विषाक्त होता तो शादी समारोह में शामिल होने आये सभी पक्ष के लोग भी उक्त खाना खाकर बीमार होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाराती सभी स्वस्थ व सुरक्षित अपने घर वापस लौट गये. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-land-dispute-in-narsanda-village-woman-assaulted/">चाईबासा:

नरसंडा गांव में जमीन विवाद, महिला के साथ मारपीट

मरीजों की स्थिति अब पहले से बेहतर

[caption id="attachment_318489" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/kiriburu-gua1.png"

alt="" width="600" height="270" /> मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंची पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी.[/caption] विदित हो कि इस घटना की खबर पाकर नोवामुंडी भाग-1 से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी व पद्मा केशरी ने गुवा अस्पताल जाकर सभी बीमार मरीजों से मुलाकात की. उनकी स्थिति जानी व चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने का निर्देश देते हुये सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. दूसरी तरफ सूचना मिलने पर पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने भी अस्पताल पहुंत कर बच्चों का हाल जाना. वहीं, गुवा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार अमन ने बताया की सभी मरीजों की स्थिति अब पहले से बेहतर है. स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है. साथ ही कुछ घंटे बाद सभी को छुट्टी दे दी जायेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-secretary-of-cat-urges-union-minister-piyush-goyal-to-build-a-jewelery-park-in-jharkhand/">जमशेदपुर

: कैट के राष्ट्रीय सचिव ने केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल से झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने का किया आग्रह

बीमार बारातियों के नाम

[caption id="attachment_318490" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/kiriburu-gua-1.png"

alt="" width="600" height="270" /> अस्पताल में भर्ती बच्चे.[/caption] अनीता तांती (12 वर्ष), संजना तांती (8 वर्ष), ट्विंकल तांती (15 वर्ष), सुनीता दास (22 वर्ष), बिंदिया दास (9 वर्ष), आहान बोदरा (1 वर्ष), फूलो जेना (30 वर्ष), नैना पिंगुवा (4 वर्ष), अलीशा बोदरा (6 वर्ष), कृतिका दास (3 वर्ष), मनीष महाराणा (2 वर्ष), शिखा भुइयां (12 वर्ष) आदि. इसे भी पढ़े : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-took-a-jibe-at-cbi-raid-said-if-you-are-in-opposition-then-there-will-be-raids-lalu-had-saved-the-railways/">तेजस्वी

यादव ने CBI रेड पर कसा तंज, कहा- विपक्ष में हैं तो छापे भी पड़ेंगे, लालू ने रेलवे का किया था उद्धार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//