Search

 
 
 

किरीबुरू : 151 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा व झांकी

 
सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा कलश शोभा यात्रा व झांकी निकाली गयी Shailesh Singh Kiriburu : सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी (फुटबॉल मैदान, बड़ाजामदा) ने आज शनिवार को 151 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. सभी कन्याओं ने पंडित के मंत्रोचारण के बाद बोकना पंचमुखी मंदिर के समीप कारो नदी से जल उठाकर गाजे-बाजे के साथ कतारबद्ध होकर पूजा पंडाल पैदल गयी. इस दौरान बाहर से आये कलाकारों ने विभिन्न देवि-देवताओं का रूप धारण कर झांकी के रूप में नृत्य किया. दुर्गापूजा पंडाल पहुंचने के बाद सारे कलश को स्थापित किया गया. इसके बाद डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया. मां दुर्गा की जयकार से पूरा शहर गूंजयमान हो गया. (पढ़ें, संस्मरण">https://lagatar.in/remembrance-day-jharkhand-police-remembered-the-sacrifice-of-brave-martyred-soldiers-paid-tribute/">संस्मरण

दिवस : झारखंड पुलिस ने वीर शहीद जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि)

शोभा यात्रा में ये हुए शामिल

 इस शोभा यात्रा में कमेटी के संरक्षक युवा उद्योगपति सह प्रसिद्ध समाजसेवी संजय कुमार सारडा, अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ लंचा भाई, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, कोषाध्यक्ष आनंद बिहारी पाठक, सह कोषाध्यक्ष सौरभ बोस, सलाहकार आलोक दत्ता, बजरंग सारडा, दीपक सिन्हा, आयोजन कमिटी सदस्य रमेश पांडेया, अशोक सिन्हा, विक्की पाहुजा, रौनी दत्ता, कौशल सिन्हा, अभिनव सिंह, पुल्लक भट्टाचार्या, प्रेम यादव, राज गुप्ता, बैम्बी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कन्याएं शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें : मां">https://lagatar.in/maa-kalratri-destroys-demonic-powers-mother-loves-raatranis-flower-and-jaggery-very-much/">मां

कालरात्रि की अराधना से शनिदेव होंगे शांत, रातरानी का फूल चढ़ाने से मां होती हैं प्रसन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही