Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : 16वीं झारखंड स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न

Kiriburu (Shailesh Singh) : 16वीं झारखंड राज्य युवा (पुरुष और महिला) मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2023, नोवामुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को संपन्न हुआ. टाटा स्टील रॉ मेटेरियल्स के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रमम इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान की. उन्होंने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. ग्रुप कैटेगरी के पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिला को तथा महिलाओं की श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम जिले को विजेता घोषित किया गया. पूर्वी सिंहभूम जिले के नीरज साहा और जिज्ञासा कुमारी को क्रमशः लड़कों और लड़कियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-holds-meeting-with-officials-of-special-investigation-and-prosecution-unit/">जमशेदपुर

: SSP ने विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

महिला वर्ग में रामगढ़ की अन्नू ने 45-48 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण

[caption id="attachment_650203" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Boxing-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि.[/caption] इसी तरह, रांची के आलोक कुमार और पश्चिम सिंहभूम जिले की आयुषी मुखी को क्रमशः बेस्ट चैलेंजर बॉयज और बेस्ट चैलेंजर गर्ल्स घोषित किया गया. महिला वर्ग में रामगढ़ की अन्नू ने 45-48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले की अनु चांपिया ने 48-50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता. पूर्वी सिंहभूम जिले की जिज्ञासा कुमारी ने 54-57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और धनबाद की संस्कृति कुमारी ने 60-63.5 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. पुरुषों के 46-48 किग्रा वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के नीरज साहा ने स्वर्ण जीता, जबकि इसी जिले के रोनित राज गुप्ता ने 48-51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-robbery-worth-lakhs-at-grocery-shopkeepers-house-stabbed-with-knife/">जामताड़ा

: किराना दुकानदाकर के घर लाखों की डकैती, चाकू से किया वार

12 जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था. चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन और झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था. इस अवसर पर मुख्य रूप से अतुल कुमार भटनागर, जनरल मैनेजर (ओएमक्यू), आनंद बिहारी दुबे, सेक्रेटरी, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, दीपक श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट, पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन, राजीव वर्मा, ट्रेजरर, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, कोच, रेफरी और विभिन्न जिलों के निर्णायक गण शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही