Search

 
 
 

Kiriburu :  शिविर में लगाए गए 20 स्टॉल, ग्रामीणों की उपस्थिति रही कम

 
  • बराईबुरु में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन
  • स्कूली बच्चों को दिया गया जाति प्रमाण पत्र
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
  • महिला समूहों को मिला प्रमाण पत्र
Kiriburu (Shailesh Singh) :  किरीबुरु पूर्वी पंचायत अन्तर्गत बराईबुरु स्थित पंचायत भवन के सामने मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में काफी कम संख्या में ग्रामीण पहुंचे. शिविर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे पहुंचे थे. शिविर में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया. गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई गई. महिला समूहों को पहचान पत्र दिया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-concept-of-swachh-bharat-mission-is-incomplete-without-sanitation-workers/">Jamshedpur

: सफाई कर्मचारियों के बिना स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना अधूरी
ग्रामीणों की कम उपस्थिति के संबंध में बताया गया कि गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. इस वजह से सभी पुरुष अंत्येष्टि में चले गये. वहां किरीबुरु शहरी क्षेत्र के लाभुक कार्यक्रम स्थल लगभग 17 किलोमीटर दूर होने की वजह से शिविर में नहीं पहुंचे. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, बीडीओ अनुज बंदो, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मुंडा जुनु पूर्ति मौजद थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-illegal-mahua-liquor-sold-on-the-banks-of-karo-river-in-guwa-police-station-area/">Kiriburu

  : गुवा थाना क्षेत्र में कारो नदी तट पर अवैध महुआ शराब की चुलाई
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, कृषि, राजस्व, मत्स्य, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, सहकारिता सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि से जुड़े 20 स्टॉल लगाये गये थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-block-the-road-to-solve-the-problems-chief/">Kiriburu

  : समस्याओं का समाधान के लिए सड़क जाम करेंगे ग्रामीण – मुखिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही