Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पुलिस ने थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान दो वाहनों से 300 केजी प्रतिबंधित मांस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्कार्पियो संख्या (ओआर 23सी-5051) और बोलेरो संख्या (ओआर02बीजी-9360) को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि यह दोनों वाहनों में मांस को लाद कर राउरकेला से छोटानागरा के रास्ते चाईबासा ले जाये जा रहा था. इसे भी पढ़े : पारसनाथ">https://lagatar.in/if-parasnath-is-not-handed-over-to-tribals-indefinite-blockade-from-february-salkhan-murmu/">पारसनाथ
अगर आदिवासियों के हवाले नहीं हुआ, तो फरवरी से अनिश्चितकालीन नाकाबंदी : सालखन मुर्मू
: महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण को लेकर किया गया जागरूक
अगर आदिवासियों के हवाले नहीं हुआ, तो फरवरी से अनिश्चितकालीन नाकाबंदी : सालखन मुर्मू
बोलेरो का चालक हुआ फरार
गिरफ्तार स्कार्पियों चालक सरफराज अंसारी एवं सह चालक प्रदीप दोनों ओडिशा के बिसरा के रहने वाले है. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है. जबकि बोलेरो वाहन कुछ पीछे था, जिस वजह से उसका चालक मौका देख भागने में सफल रहा. बताया की अहले सुबह छोटानागरा थाना से लगभग 200 मीटर दूर मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक स्कार्पियो को रोक कर उसकी जांच शुरू की गई तो उसमें काफी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला. उसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो का चालक वाहन जांच स्थल से 50 मीटर पहले ही वाहन खड़ा कर जंगल की ओर फरार हो गया. उसकी भी जांच करने पर उसमें से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-made-aware-about-anemia-and-malnutrition/">मनोहरपुर: महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण को लेकर किया गया जागरूक
Leave a Comment