Search

 
 
 

किरीबुरू : ओल चिकी लिपि की परीक्षा में 66 विद्यार्थियों ने लिया भाग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : ग्राम सभा छोटानागरा एवं खेरवाड़ एभेन आखड़ा के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटानागरा में स्थानीय ओल चिकी भाषा की परीक्षा ली गई. परीक्षा में छोटानागरा, बाईहातू, दुबिल और जोजोगुटू के 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया. सारंडा पीढ़ क्षेत्र में पहली बार स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई. इसका श्रेय छोटानागरा ग्राम सभा के कार्यकारी सदस्य एवं ग्राम सभा को जाता है. ग्रामसभा के कार्यालय में बच्चों को स्थानीय भाषा की शिक्षा दी जा रही है. इसकी देखरेख दिशोम जाहेरगढ़ की ओर से मोंगला मुर्मू एवं ओलचिकिलिपी के शिक्षक गोपाल टुडू द्वारा किया जाता है. ओलचिकिलिपी की शिक्षा 75 बच्चे प्राप्त कर रहे हैं. परीक्षा में किसी कारण 9 बच्चे शामिल नहीं हो सके. [caption id="attachment_617687" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/OLCHIKI-LILIPI-EXAM4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ग्रुप फोटो में सभी बच्चे और शिक्षक.[/caption] इसे भी पढ़ें :कूनो">https://lagatar.in/bad-news-from-kuno-national-park-death-of-another-cheetah-brought-from-south-africa/">कूनो

नेशनल पार्क से आयी बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका से लाये गये एक और चीते की मौत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही