Search

किरीबुरु : उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग किरिबुरु के 95 फीसदी विद्यार्थी पास

Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय  प्रोस्पेक्टिंग किरीबुरु के 95 फीसदी छात्र-छात्राएं जैक 10वीं की परीक्षा में पास हुये हैं. स्कूल के टॉप पांच में क्रमशः अश्रिता मुंडू 378 (75.60 फीसदी), मिखाइल पूर्ति 371 (74.20 फीसदी), बादल बोदरा 360 (72 फीसदी), अरबिंद ओरेया 360 (72 फीसदी) एवं खुशी बारिक 336 (67.2 फीसदी) अंक प्राप्त किये हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-shreya-songiri-became-state-topper-by-scoring-98-percent-in-10th/">चाकुलिया:

10वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर श्रेया सोनगिरी बनी स्टेट टॉपर
इस विद्यालय से 61 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 58 परीक्षा में शामिल हुये. कुल उत्तीर्ण 55 थे. उत्तीर्ण प्रतिशत 95 फीसदी रहा. प्रथम श्रेणी से 18,  द्वितीय श्रेणी से 32, तृतीय श्रेणी से 5, कम्पार्टमेंट 2, सीमांत 1 एवं अनुपस्थित 3 बच्चे रहे. उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य कन्हाई बिरुवा ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp