Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : केवी मेघाहातुबुरु के 96 फीसदी बच्चे 12 वीं की परीक्षा में हुए सफल

Kiriburu (Shailesh Singh)सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के 96 फीसदी बच्चों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में इस विद्यालय से 100 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सका. आर्ट्स के 3 छात्र-छात्राए कम्पार्ट हुए. केवी मेघाहातुबुरु से विज्ञान संकाय में 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें टॉप पांच छात्र-छात्राओं में शुभम कुमार पिता बिनोद कुमार एवं आदित्य कुमार गुप्ता पिता अक्षय लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से 450-450 अंक (90 फिसदी), कुमारी स्नेहा पिता संजीव कुमार सिंह ने 430 अंक (86 फीसदी), कुमारी नेहा पिता मनोज प्रभाकर एवं संभवी मिश्रा पिता विकास मिश्रा ने 425-425 अंक (85 फीसदी) के साथ क्रमशः टॉपर रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hooliganism-of-bjp-metropolitan-president-work-of-water-treatment-plant-stopped/">जमशेदपुर

: भाजपा महानगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम रुकवाया

वाणिज्य में 27 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए

वाणिज्य में 27 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इसमें टॉप पांच छात्र-छात्राओं में गौतम बारीक पिता गोपाल बारीक 425 अंक (85 फीसदी), रूमान अहमद पिता अकिल अहमद 415 अंक (83 फीसदी), जसमीन सिन्द्रिया पिता धनुर्जय सिन्द्रिया 405 अंक (81 फीसदी), श्रुति सिधु पिता प्रभा सिधु 385 अंक (77 फीसदी) एवं सुरभी कुमारी पिता रामकेश प्रसाद 380 अंक (76 फीसदी) के साथ क्रमशः टॉप पर रहे. आर्ट्स संकाय में 32 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें टॉप पांच छात्र-छात्राओं में शैली सेन गुप्ता पिता तपन सेन गुप्ता 450 अंक (90 फीसदी), अनुभव कुमार गुप्ता पिता दुर्गेश प्रसाद गुप्ता 390 अंक (78 फीसदी), तनुश्री करुवा पिता भगत बंधू करुवा 380 अंक (76 फीसदी), विकास कुमार दास पिता बब्लू दास 370 अंक (74 फीसदी) एवं अल्बर्ट बागे पिता तिलेश्वर बागे 365 अंक (73 फीसदी) के साथ क्रमशः टॉप पर रहे. केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु का 12 वीं का रिजल्ट 96 फीसदी रहा. उक्त जानकारी शिक्षक गणेश कुमार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही