Search

 
 
 

किरीबुरु : हाथियों का झुंड तितलीघाट गांव के पास जंगल में पहुंचा, ग्रामीण में भय

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गुवा वन प्रक्षेत्र एवं छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत तितलीघाट गांव के समीप बांझीउली जंगल में हाथियों का झुंड पहुंच गया है. इस कारण ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया की उक्त हाथियों के झुंड में कुछ बच्चा हाथी भी हैं. बच्चा एवं बडे़ हाथियों के पैर के काफी ताजा निशान मंगलवार की सुबह पास के खदान में काम करने जाने वाले श्रमिकों ने देखा है. ग्रामीणों को हाथियों की संख्या का पता नहीं चला है. हालांकि यह हाथी अभी तितलीघाट, बहदा, जोजोगुटू, झाड़बेड़ा, टोंटोगड़ा आदि गांव में नहीं घुसा है, जिससे ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : विधायकों">https://lagatar.in/mlas-and-4-50-lakh-officers-and-employees-will-get-the-benefit-of-cashless-medical-insurance/">विधायकों

और 4.50 लाख अफसर-कर्मियों को मिलेगा कैशलेस मेडिकल बीमा का लाभ
ग्रामीणों ने बताया कि तितलीघाट गांव के समीप किरीबुरु-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर बांझीउली पुल के समीप हाथियों का यह समूह सड़क से पार किया है. सड़क एवं सड़क किनारे खेतों में लाल मिट्टी लगा हाथियों के पैर के कई निशान देखे गये हैं. यह हाथी गांव क्षेत्रों में अगर घुसेंगे तो भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. दूसरी तरफ ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों को चराने एवं वनोत्पाद लाने इस क्षेत्र के जंगलों में हमेशा जाते हैं. इससे इनपर भी खतरा बढ़ गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही