Search

 
 
 

किरीबुरू : एसएमको खदान क्षेत्र में घंटों विचरण करता रहा सात हाथियों का झुंड

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु शहर से सटे जंगलों में हाथियों ने निरंतर डेरा डाल रखा है. 7 जुलाई की दोपहर लगभग 7 हाथियों का समूह किरीबुरू टाउनशिप से महज 2 किलोमीटर दूर किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग किनारे स्थित सिंहभूम मिनरल्स कंपनी (एसएमको) की वर्षों से बंद पड़ी खदान में डेरा डाले रहा. इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम व ग्रामीण उसे घने जंगलों में भगाने पहुंचे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-assured-to-get-the-road-constructed/">बहरागोड़ा

: विधायक ने सड़क निर्माण कराने का दिलाया भरोसा

हाथियों के भय से जंगल में नहीं जा रहे हैं ग्रामीण

दूसरी तरफ हाथियों का जमावड़े की खबर के बाद किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग से आवागमन करने वाले लोग भारी भय के बीच आवागमन करते नजर आए. अपनी जरूरतों से जुड़ी वनोत्पाद लाने के लिए जाने वाले ग्रामीण भी हाथियों के भय से कुछ दिनों से जंगल जाने से डर रहे हैं. इससे उनकी समस्याएं बढ़ गई है. जंगल से प्राप्त होने वाली जरूरत के समान वह नहीं ला पा रहे हैं. हाथियों की निरंतर गतिविधियों ने सेल समेत विभिन्न खदान प्रबंधनों की परेशानी भी बढ़ा दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही