Search

 
 
 

किरीबुरु : सारंडा के गांवों में मलेरिया की जांच के लिए 28 अगस्त से छह सितंबर तक लगेगा चिकित्सा शिविर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गांवों में बढ़ते मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए कई गांवों में 28 अगस्त से चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरपुर करेगा. इसके अन्तर्गत आने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र छोटानागरा, जामकुंडिया, सलाई एवं अंकुवा के ग्रामों में शिविर लगाकर मलेरिया की जांच की जाएगी. इसके बाद मलेरिया से ग्रस्त मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मलेरिया आउट ब्रेक होकर मरीजों की जान न लेने लगे. इसे भी पढ़ें : स्वर्णिम">https://lagatar.in/swarnim-neeraj-the-golden-target-pierced-by-javelin-in-the-world-athletics-championship/">स्वर्णिम

नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला से भेदा गोल्डन लक्ष्य

इन गांवों में लगेंगे शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Kiriburu-Maleria-Janch-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सारंडा के जामकुंडिया उप स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत कुम्बिया, लेम्ब्रे, राजाबेड़ा, जामकुंडिया, जोजोगुटू, दुबिल, रडु़वा गांव में छह सितम्बर तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इसी तरह से छोटानागरा उपकेन्द्र अन्तर्गत छोटानागरा, सोनापी, हतनाबुरु, बाईहातु, तितलीघाट, मारंगपोंगा, दिकुपोंगा गांव में 29 अगस्त एवं 8 सितम्बर को. बहदा, होलोंगहोली, उसरुईया, कोलायबुरु, कुदलीबाद, बालिबा, टोंटोगड़ा-झाड़बेड़ा गांव में 1 सितम्बर एवं 11 सितम्बर को शिविर लगेगा. सलाई उपकेन्द्र अन्तर्गत सलाई, हिनुवा, दुईया, दोदारी-मटबुरु, ममार-चुर्गी एवं अंकुआ उपकेन्द्र अन्तर्गत बिनुवा एवं सोदा गांव में 4 सितम्बर एवं 13 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-mid-term-east-zone-workshop-at-stone-and-urology-clinic-eminent-doctors-participated/">रांचीः

स्टोन एंड यूरोलॉजी क्लीनिक में मिड टर्म ईस्ट जोन वर्कशॉप, नामचीन चिकित्सक हुए शामिल

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

इन गांवों में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व उपकेन्द्र के एमपीडब्ल्यू हलधर महतो एवं भगत सिंह बोदरा, ओम प्रकाश पांडेय एवं राजेश हेम्ब्रम, अजय कैरम एवं रामचन्द्र मुडी, राजेश महतो एवं उत्तम कुमार हंसदा, दुली चन्द महतो एवं सचिन हेस्सा, राकेश रौशन बानरा एवं राजीव प्रधान, राणा प्रताप महतो एवं इन्द्रजीत घोष की दो-दो सदस्यीय टीम की नियुक्ति अलग-अलग गांवों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण मरीजों की मलेरिया, बुखार आदि की जांच कर जरूरी दवाइयां देने, गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्र में की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही