Search

 
 
 

किरीबुरू : गुवा क्षेत्र से बैनर-पोस्टर के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, पुलिस-सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा थाना अंतर्गत गंगदा गांव के बेड़ासाई के समीप से पुलिस ने एक नक्सली को बैनर-पोस्टर लगाते गिरफ्तार किया है. मंगलवार देर शाम पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने उक्त कार्रवाई की. पकड़ा गया नक्सली कुइन्सा केराई क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय था. इस बाबत किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह के दौरान गुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बैनर-पोस्टर लगाने की संभावित जानकारी मिली थी. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-muharram/">जगन्नाथपुर

: थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
इसके मद्देनजर किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी परविन्दर सिंह, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव आदि पदाधिकारी और जवान पूरे तरह मुस्तैद थे. बीते दो दिनों से गुवा थाना अंतर्गत सारंडा के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एम्बुलेंस लगाकर बैठे थे. इसे भी पढ़ें :  सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-vaccination-camp-organized-for-booster-dose-in-orange-forest-area/">सोनुवा

: संतरा वन प्रक्षेत्र में बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन

पुलिस को देख जंगलों की ओर भागा नक्सली

इसी दौरान सूचना मिली की एक युवक नक्सलियों का हस्तलिखित बैनर लेकर गंगदा क्षेत्र में लगा रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसे रूकने की आवाज लगाई तो वह जंगल की ओर भागने लगा. पहले से जंगल की घेराबंदी करके रखी पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नक्सलियों का शहीद सप्ताह से संबंधित बैनर बरामद किया गया है. एसडीपीओ  ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही