Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ठाकुरा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव के मुंडा टोला एंव विशु टोला के ग्रामीणों के लिये सांसद गीता कोड़ा ने 11 मई को दो ट्रांस्फार्मर लगवाया. इससे ग्रामीणों में काफी खुश है. ठकुरा गांव के दोनों टोला का ट्रांस्फार्मर खराब हो गया था. इसकी वजह से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, बच्चों का शिक्षा प्रभावित हो रहा था. जंगल के विषैले जानवरों से ग्रामीणों को भारी खतरा था. ग्रामीणों ने नया ट्रांस्फार्मर लगाने के लिए डीवीसी नोवामुण्डी में आवेदन दिया था. लेकिन उनकी समस्या दूर नहीं हो रही थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-patpur-panchayat-head-candidate-geeta-rani-murmu-is-campaigning-from-door-to-door/">बहरागोड़ा

: पाटपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी गीता रानी मुर्मू घर-घर जाकर कर रही हैं चुनाव प्रचार

वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया था

अंतत: परेशान होकर ग्रामिणों ने ट्रांस्फार्मर नहीं तो पंचायत चुनाव में वोट नहीं डालने का निर्णय लिया. उन्होंने वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया था. ग्रामीणों ने खराब ट्रांस्फार्मर के सामने प्रदर्शन भी किया था. सांसद गीता कोड़ा को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों खराब ट्रांस्फार्मर को बदलवाने के लिए विद्युत विभाग से बात की. और नया  ट्रांस्फार्मर उपलब्ध करवाया. सांसद के इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी है. [wpse_comments_template]   फोटोः- ट्रांस्फार्मर लाते ठकुरा के ग्रामीण।

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही