Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड से सटे ओडिशा के बड़बिल निवासी भोला सिन्हा (45 वर्ष) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने बड़बिल बाजार में खुलेआम गोली मार कर दी. यह घटना एक मई की सुबह लगभग साढे़ नौ बजे की है. भोला सिन्हा बड़बिल नगरपालिका के चेयरमैन सह बीजेडी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मोहन्ता उर्फ लाल्टू के काफी नजदीक थे. घटना के बाबत लोगों ने बताया की भोला सिन्हा बड़बिल बाजार में घटना के समय थे. उस समय हल्की वर्षा हो रही थी. तभी पीछे से एक अपराधी ने भोला सिन्हा के काफी करीब जाकर बंदूक को सर में सटाकर गोली मार दी. इसके बाद भोला की मौत हो जाती है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना में एक या इससे अधिक अपराधी शामिल थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-cpim-celebrated-may-day-with-pomp/">बहरागोड़ा
: सीपीआई (एम) ने धूमधाम से मनाया मई दिवस
: स्कूली वैन ने बच्चे को धक्का मारा, गंभीर रूप से जख्मी [wpse_comments_template]
: सीपीआई (एम) ने धूमधाम से मनाया मई दिवस
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में
घटना से लोगों में बड़बिल व ओडिशा पुलिस को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. बड़बिल थाना क्षेत्र में अपराधी निरंतर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. कुछ माह पूर्व भी घर में घूस कर एक दम्पत्ति की हत्या कर दी घई थी. लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. फिल्हाल बड़बिल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-school-van-hit-the-child-seriously-injured/">चाकुलिया: स्कूली वैन ने बच्चे को धक्का मारा, गंभीर रूप से जख्मी [wpse_comments_template]
Leave a Comment