Search

 
 
 

Kiriburu : गुवा थाना के घाटकुड़ी गांव में व्यक्ति के सिर पर टांगी मार कर की हत्या

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा थाना अन्तर्गत घाटकुड़ी गांव में मुंडा बिरसा चाम्पिया के घर में घुसकर ओडे़या चाम्पिया की हत्या टांगी से सिर पर मार कर हत्या कर दी. घटना 26 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है. हत्या का आरोप मुंडा बिरसा चाम्पिया के भतीजा श्याम चाम्पिया पर लगाया जा रहा है. वह प्रधान चाम्पिया का बेटा है. हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-active-in-jharkhand-threatened-mp-pappu-yadav-on-social-media/">झारखंड

में सक्रिय अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव को दी धमकी
बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर की सुबह वह पुनः घटनास्थल पर पहुंचा. घटना के बावत मृतक का बेटा दुनु चाम्पिया ने बताया कि घटना के समय मेरे पिताजी मुंडा के घर पास थे, जहां कई ग्रामीण बैठे थे. वह स्वयं अपने घर पर था. मेरा बेटा बीमार था इस लिये वह पूजा-पाठ घर पर कर रहा था. इसी बीच पिता की हत्या की जानकारी मिली. घटना की सूचना गांव के डकुआ द्वारा पुलिस को दिये जाने की बात कही जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही