Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए 40 वनपालों की टीम पहुंची सारंडा

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा समेत 10 वन प्रमंडलों व उसकी इकाई के 30 प्रशिक्षु वनपालों समेत लगभग 40 सदस्यीय दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है. इसके तहत दल के सभी सदस्य सोमवार को सारंडा स्थित ससंग्दा रेंज किरीबुरू कार्यालय पहुंचे. इस दौरान सभी ने मेघालया सन सेट प्वाइंट व अन्य स्थानों का भ्रमण किया. किरीबुरू में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सभी सारंडा जंगल स्थित थोलकोबाद समेत सारंडा के अन्य जंगलों, वहां की भौगोलिक स्थिति, यहां पाये जाने वाले पेड़-पौधे, प्राकृतिक जल श्रोत, जलवायु परिवर्तन, वन्य प्राणियों, जंगल को आग से बचाने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-swadeshi-jagran-manch-honored-lalu-kujur-known-as-bloodman/">चाईबासा

: स्वदेशी जागरण मंच ने ”ब्लडमैन” के नाम से प्रख्यात लालू कुजुर को किया सम्मानित

प्रशिक्षण के उपरांत दी जायेगी जिम्मेदारी

अपने दौरे के क्रम में यह दल मंगलवार को थोलकोबाद के आसपास के गांवों का दौरा कर गांवों में माइक्रो प्लान से संबंधित प्रशिक्षण भी प्राप्त करेगा. इस शैक्षणिक प्रशिक्षण के उपरांत सभी वनपालों को एसिया का सबसे बड़ा सखुआ (साल) जंगल सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट वन प्रमंडलों के अलावे अन्य जंगलों को बचाने एवं जंगल में बसे वनवासियों का सामाजिक व आर्थिक विकास आदि की जिम्मेदारी दी जायेगी. 15 फरवरी को सभी चाईबासा के लिये वापस होंगे. इस दौरे में सारंडा, कोल्हान, पोड़ाहाट, चाईबासा, सामाजिक वानिकी चाईबासा, विश्व खाद्य कार्यक्रम चाईबासा, दलमा वन आश्रयणी, सामाजिक वानिकी जमशेदपुर, सरायकेला एवं जमशेदपुर डिविजन के लगभग 40 वनपाल व प्रशिक्षक शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही