Search

 
 
 

किरीबुरू : ओडिशा के बड़बिल में आयोजित होगा तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : ओडिशा के बड़बिल में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव को सफल बनाने का बीड़ा ऑल इंडिया आदिवासी कम्युनिटी के पदधारियों ने उठाया है. बुधवार को आदिवासी महोत्सव को सफल बनाने के लिये बैठक की गई और महोत्सव को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई. कानूनी सलाहकार सोहन लाल हुराद, (अधिवक्ता) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19, 20, 21, मई को होने वाले तीन दिवसीय "आदिवासी महोत्सव" कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिये सभी नौ राज्यों में समाज के प्रबुद्ध लोगों से जन सम्पर्क अभियान चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nisha-singhal-became-president-of-mayumun-steel-city-surabhi-branch/">जमशेदपुर

: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्यक्ष बनी निशा सिंघल

समापन समारोह में अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में  नौ राज्यों के सांस्कृतिक व कला के क्षेत्र में विख्यात कलाकार भी हिस्सा लेंगे और नृत्य के जरिए संस्कृति व परंपरा की भी प्रस्तुति की जाएगी. कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में पदमश्री तुलसी मुंडा व विद्या दुबे तथा धरनीधर भुइयां मुख्य वक्ता होंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ ओडिशा के राज्यपाल के कर कमलों से होगा और समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय जन जातीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही