Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत प्रोस्पेक्टिंग क्षेत्र की एक नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर मेन मार्केट का एक युवक अपने साथ भगाकर ले गया. नाबालिग युवती के पिता ने बताया कि किरीबुरु थाना में अपहरण व भगाकर ले जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं. उसने बताया की मेरी बेटी को मेन मार्केट निवासी शहबाज आलम उर्फ शहबाज मंसूरी, पिता गोरेलाल द्वारा भगाकर ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-sent-notice-to-55-contractors-regarding-the-delay-in-the-scheme/">आदित्यपुर
: नगर निगम ने 55 ठेकेदारों को योजना में लेटलतीफी को लेकर भेजा नोटिस बेटी 23 जून की शाम से हीं घर से लापता है. युवती की उम्र 17 वर्ष है. परिवार के लोग युवती की तलाश घटना वाली शाम के बाद से निरंतर कर रहे हैं. युवती के पिता ने बताया कि शहबाज असामाजिक व हिंसक प्रवृति का युवक है. समाज के हर वर्ग के लोग उक्त युवक की समाज विरोधी हरकतों की वजह से उससे दूरी बनाकर रखते हैं. युवक निरंतर अपनी गलत हरकतों एवं अनावश्यक मारपीट की घटनाओं की वजह से विवादों में रहता है. युवक से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका नम्बर स्वीच ऑफ बता रहा है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-street-light-does-not-burn-on-nh-33-service-road-passers-by-upset/">चांडिल
: एनएच 33 सर्विस रोड पर नहीं जलती है स्ट्रीट लाइट, राहगीर परेशान [wpse_comments_template] फोटोः- काल्पनिक तस्वीर लगा दें।
किरीबुरू : नाबालिक लड़की को युवक भगा ले गया, परिजन परेशान
Leave a Comment