Search

 
 
 

Kiriburu : चुर्गी गांव से लापता नाबालिग छात्रा को युवक ने घर पहुंचाया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा थाना अन्तर्गत चुर्गी गांव निवासी लापता नाबालिग छात्रा (14 वर्ष) 24 अगस्त को अपने घर लौट आई. छात्रा के पिता ने बताया उनकी बेटी 13 अगस्त की दोपहर घर से लापता हो गई थी. उसने बताया था कि पास के कुम्बिया गांव निवासी संग्राम चेरवा उसे लेकर बेंगलुरु आया है. इसके बाद उसने छोटानागरा थाना, गंगदा पंचायत की मुखिया आदि से बेटी को सकुशल वापस लाने की शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि छोटानागरा पुलिस ने संग्राम चेरवा को फोन कर छात्रा को वापस लाने का दबाव बनाया था. उसके बाद ट्रेन से संग्राम चेरवा ने 24 अगस्त को उक्त छात्रा को उसके घर पर पहुंचा दिया. छात्रा के पिता ने कहा कि वह रविवार को छोटानागरा थाना जाकर इस संबंध में पुलिस को जानकारी देकर लिखित शिकायत देंगे और जांच की मांग करेंगे. दूसरी तरफ संग्राम चेरवा ने उक्त छात्रा की एक तस्वीर स्वयं एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला है. तस्वीर डालने का उद्देश्यों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-national-pulse-polio-campaign-launched-in-chaibasa/">Chaibasa

: चाईबासा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही