Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कारो नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

Kiriburu (Shailesh Singh): झारखण्ड-ओडिशा सीमांत क्षेत्र के लोसर्दा गांव के पास स्थित कारो नदी में नहाने के दौरान सनर्दा गांव निवासी अशोक नायक (25) की डूबने से मौत हो गई.  घटनास्थल से कुछ दुरी पर किरीबुरू और मेघाहातुबुरू के सेलकर्मी व अधिकारी पिकनीक मना रहे थे. सेलकर्मियों ने देखा की दो युवक नदी में नहाने के लिए पानी में गए. नहाने के दौरान उनमें से एक युवक अचानक लापता हो गया. हालांकि नदी में मात्र तीन फीट ही पानी था. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nine-day-netaji-subhash-jayanti-celebrations-cum-goonj-mahotsav-begins/">चाकुलिया

: नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह गूंज महोत्सव शुरू

मिर्गी रोग से ग्रसित था युवक

युवक को डूबता देख उसके साथी ने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ लोग भागते हुए वहां पहुंचे और नदी में काफी खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला. जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि अशोक नायक मिर्गी रोग से ग्रसित था. पानी में नहाने के दौरान मिर्गी अटैक आया और व पानी में डूबा रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही