Search

 
 
 

किरीबुरू : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल, हालत गंभीर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा थाना अंतर्गत सैडल-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर झाड़बेड़ा गांव के समीप घाटी में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवक ओडिशा से मनोहरपुर की तरफ जा रहे थे तभी एक मोड़ पर चालक का बाइक पर से नियंत्रण हट गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बाइक पर बोरा आदि समान भी लोड था. इस दुर्घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरा सुरक्षित है. घायल युवक सड़क पर हीं काफी समय से पड़ा रहा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-road-connecting-west-bengal-is-facing-the-brunt-of-neglect/">चाकुलिया

: उपेक्षा का दंश झेल रही है पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क

मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बढ़ी समस्या

बता दें कि सैडल से छोटानागरा के बीच लगभग 10 किलोमीटर खतरनाक घाटी है. इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती है. इस क्षेत्र में कही भी मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण घटना के तत्काल बाद घायलों को मदद पहुंचाने हेतु थाना या अस्पताल से सम्पर्क नहीं साधा जा सकता है. छोटानागरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी एम्बुलेंस आदि की कोई सुविधा नहीं है. जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. सांसद गीता कोड़ा से छोटानागरा पंचायत के ग्रामीण एम्बुलेंस की मांग कर चुके हैं. उन्होंने एक एम्बुलेंस समिति को देने की बात भी कही हैं. लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे समस्या विकट है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही