Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमपदा में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब, बियर के साथ करमपदा निवासी आकाश दास (26 वर्ष), पिता संतोष दास को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी संतोष को रविवार को उत्पाद विभाग चाईबासा को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की करमपदा चौक स्थित एक दुकान में शराब की अवैध तरीके से बिक्री हो रही है. इसके बाद शनिवार रात्रि में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान ओडिशा के किंगफीशर कंपनी का 21 केन बियर, झारखंड का आरएस, स्टेरलिंग रिजर्व की 10 छोटी-बड़ी बोतलें बरामद की गई है. पुलिस की औचक छापेमारी से अवैध तरीके से शराब बेचने वालों में खलबली मची है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-an-old-woman-fell-from-a-tree-in-omda-anandpur-serious/">मनोहरपुर
: आनंदपुर के ओमड़ा में वृद्धा पेड़ से गिरी, गंभीर [wpse_comments_template]
किरीबुरू : करमपदा में अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Leave a Comment