Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु डाक घर में आज से किया जाएगा आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु व मेघाहातुबुरु क्षेत्र के लोगों की आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के प्रयास से किया गया. पांच जुलाई से मेघाहातुबुरु स्थित डाक घर में आधार कार्ड से संबंधित तमाम प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है. इस संबंध में मेघाहातुबुरु डाकघर के पोस्टमास्टर राजेश टुडू ने बताया कि आज से हमारे डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित तमाम कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. आधार कार्ड से संबंधित कार्य शाम तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक अर्थात डेढ़ घंटे किया जायेगा. शनिवार व छुट्टी के दिन यह कार्य नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-payers-association-to-file-writ-in-high-court-against-three-fold-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: तीन गुना बढ़े होल्डिंग टैक्स के विरोध में रेंट पेयर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट में करेगा रिट दायर

समस्या के समाधान के लिए लोगों ने सांसद से की थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि लगभग 20 हजार की आबादी वाला किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर व सारंडा स्थित आसपास के गांवों में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कोई सेंटर नहीं था. इसके लिये लोग ओडिशा के बड़बिल अथवा जगन्नाथपुर जाते थे. इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने सांसद गीता कोड़ा व मधु कोड़ा से कई बार शिकायत की थी. जनता की शिकायत के बाद सांसद ने डाकघर के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराया. अर्थात आज से मेघाहातुबुरु डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित समस्या का समाधान करना प्रारंभ कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-barajamda-medical-in-charge-pleads-for-police-protection/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा चिकित्सा प्रभारी ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही