Search

किरीबुरु : फासीवादी ताकतों को परास्त करने को लेकर आस वोट करेगा

  • आस संयोजक सुशील बारला पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद : शान्ति व बलदेव
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति (आस), गुदड़ी प्रखण्ड के प्रभारी शांन्तिएल काडायबुरू एवं आनंदपुर प्रभारी बलदेव जाते ने बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कथित आदिवासी संगठन के घुसपैठियों से सावधान शीर्षक से एक सोशल मीडिया में आदिवासी समन्वय समिति एवं संयोजक सुशील बारला के ऊपर एक राष्ट्रीय पार्टी के छुटभैया नेता ने कई गंम्भीर, बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाये हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. आस संयोजक की लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार से घबराकर इस तरह का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-re-polling-in-two-booths-of-khagaria-lok-sabha-seat-evm-was-damaged/">बिहार

: खगड़िया लोस सीट के दो बूथों पर पुन: मतदान, EVM को किया गया था क्षतिग्रस्त
आस एक समाजिक संगठन है जिसमें सभी विचारधारा, समुदाय के लोग शामिल हैं. आस लगातार संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों को लेकर विशेषकर मनोहरपुर‌, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिया है. विगत एक साल से आस ग्राम-सभाओं को सशक्त करने, भ्रष्टाचार और गाँव की मौलिक समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष कर रहा है. राष्ट्रीय पार्टी के नेता अपने आप को अगला विधानसभा का प्रत्यासी के रूप में स्थापित करने की नियत से आस पर इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाले उक्त नेता बताए कि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में जन समस्याओं के समाधान को लेकर कितना दिन सक्रिया रहता है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-deed-writers-irshad-sanjeet-and-tapas-ghosh-present-in-court-ed-seeks-remand/">लैंड

स्कैम : डीड राइटर इरशाद, संजीत और तापस घोष कोर्ट में पेश, ED ने मांगी रिमांड
मौका परस्त ऐसे नेताओं को अगला विधानसभा में सबक सिखाया जाएगा. जहाँ तक लोस चुनाव में आस आदिवासी-मूलवासी का अस्तित्व, पहचान और ग्राम सभा को सशक्त बनाने, पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून, वनाधिकार कानून को अक्षरशः लागू करने और रोजगार नियोजन नीति को तत्काल लागू करने वाले पार्टी को ही समर्थन करेगी. आस फासीवादी ताकतों को परास्त करने को लेकर वोट करेगा. इसे भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/political-temptreture-will-rise-today-in-santhal-land/">संथाल

की धरती पर आज बढ़ा रहेगा राजनीतिक पारा

तेज आंधी व वर्षा के बाद से सारंडा के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित छोटानागरा पंचायत के गांवों में 9 मई की शाम आई तेज आंधी व भारी वर्षा के बाद से बिजली आपूर्ति पुरी तरह से फेल है. इससे दर्जनों गांवों में बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने की वजह से लोगों का मोबाईल आदि भी चार्ज नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-deed-writers-irshad-sanjeet-and-tapas-ghosh-present-in-court-ed-seeks-remand/">लैंड

स्कैम : डीड राइटर इरशाद, संजीत और तापस घोष कोर्ट में पेश, ED ने मांगी रिमांड
लोगों का सम्पर्क एक-दूसरे से नहीं हो पा रहा है. बताया जाता है की कई स्थानों पर बिजली पोल पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. समस्या का समाधान हेतु ग्रामीण व विभागीय लोग लगे हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//