Search

 
 
 

किरीबुरु : घाटकुड़ी क्षेत्र के जंगलों में लगाया जा रहा है लगभग 10 हजार सागवान प्रजाति का पौधा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा वन क्षेत्र के घाटकुड़ी कम्पार्टमेंट-28 के वन क्षेत्रों में वर्षा के प्रारंभ होने के साथ ही सारंडा की जलवायु से मेल खाती पौधों को लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. गुवा रेंज कार्यालय के पदाधिकारी छोटेलाल मिश्रा ने बताया की सारंडा के सघन वन क्षेत्र को बढ़ाने हेतु वन विभाग के डीएफओ के आदेशानुसार बरसात के पहले से ही बडे़ स्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया है. अभी घाटकुड़ी क्षेत्र के जंगलों में लगभग 10 हजार सागवान आदि प्रजाती के पौधौं को लगाया जा रहा है. इन पौधों को लगाने से पूर्व गड्ढाें की खुदाई कर छोड़ा गया था. इन जंगलों में पानी को बहने से रोकने हेतु जगह स्ट्रेंच, कंटूर आदि की कटिंग भी की गई है. [caption id="attachment_351898" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/saranda-forest-2.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> सारंडा जंगल में पौधरोपण करते वन विभाग के कर्मचारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-the-city-are-upset-due-to-inflation-there-is-no-solution/">जमशेदपुर

: महंगाई से शहर की जनता परेशान, नहीं हो रहा कोई समाधान

पौधरोपण कार्यक्रम में किया गया है सारंडा के बेरोजगारों को शामिल

इस पौधरोपण कार्यक्रम में सारंडा के बेरोजगारों को शामिल किया गया है, ताकि उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि लोग अगर जंगल में आग नहीं लगाये व लगी आग को तत्काल बुझाने में वन विभाग को सहयोग कर दें तो आने वाले पांच वर्ष के दौरान यह जंगल स्वतः काफी घना हो जायेगा. हमलोग पौधरोपण कार्यक्रम के साथ-साथ ग्रामीणों के बीच जागरुकता कार्यक्रम भी चला रहे हैं. इसका व्यापक लाभ भविष्य में मिलेगा. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-rjd-supremo-lalu-yadavs-health-improves-daughter-misa-bharti-shares-photo/">पटना

: राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की फोटो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही