: एक महीने से भगवान भरोसे चल रहा घाटशिला पोस्ट ऑफिस
मुख्य सड़क की स्थिति काफी दयनीय
ऐसे भी किरीबुरु से चाईबासा अथवा बड़बिल से चाईबासा मुख्य सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई हैं. पूरे रास्ते में ऊंची-नीची पहाड़िया एवं संकिर्ण तीखे मोड़ हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण देते रहते है. लोगों को कहना है कि एक बस मालिक एक रुट पर कुछ देर के अंतराल पर ही तीन-तीन परमिट लिये हुए है. एक बस उस समय पर चलाते हैं. ऐसे में बस चालक भी यात्रियों को उठाने के लिये तेज रफ्तार से बस को सड़क पर दौड़ाते हैं. विभिन्न शहरों में मौजूद एजेंट भी एक-दूसरे की बस के टाईम फेल होने पर स्टैंड में खड़ा होकर यात्रियों को उठाने की इजाजत नहीं देते हैं. इस कारण ऐसे बस चालक रास्ते से यात्रियों को उठाने व अपना समय पकड़ने के लिये बस को तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं. परिवहन विभाग परमिट के समय में थोड़ा परिवर्तन कर दो बसों को खुलने के बीच के समय का एक अच्छा मार्जिन देना प्रारम्भ कर दे तो शायद सड़क पर बसों की भाग दौड़ व रफ्तार कम हो, इससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-international-hijaz-academy-to-be-laid-on-may-10/">जमशेदपुर: इंटरनेशनल हिजाज एकेडमी का शिलान्यास 10 मई को [wpse_comments_template]

Leave a Comment