Search

 
 
 

किरीबुरू : नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना पुलिस ने नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपी शमबाज आलम उर्फ शहबाज मंसूरी को रविवार को जमशेदपुर से नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों अनुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार, किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के नेतृत्व में किरीबुरु पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पुलिस जमशेदपुर से किरीबुरु लाई है. हालांकि दोनों की गिरफ्तारी के बाबत अभी पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-identification-of-dead-woman-and-man-in-tanker-accident-highway-jammed-for-five-hours/">बहरागोड़ा

: टैंकर दुर्घटना में मृत महिला व पुरुष की हुई पहचान, पांच घंटे से हाईवे जाम

 दोनों से पुलिस कर रही है पूछताछ 

बाता दे कि प्रोस्पेक्टिंग निवासी 17 वर्षिय नाबालिग युवती को शहबाज आलम उर्फ शहबाज मंसूरी, पिता गोरेलाल द्वारा 23 जून की शाम को भगाकर ले गया था. युवती के पिता ने इस संबंध में किरीबुरू थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज कराया था. इसमें उसने शहबाज पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया था. किरीबुरू पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-snakebite-worsened-the-condition-of-the-youth/">चक्रधरपुर

: सर्पदंश से युवक की स्थिति बिगड़ी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही