Search

 
 
 

किरीबुरू : विधवा का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया हरदा गांव निवासी राजकुमार सुंडी को किरीबुरू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि राजकुमार सुंडी किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग निवासी एक विधवा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा. इस दौरान वह महिला के साथ शारीरिक संबध भी बनाता रहा. वह महिला को अपने साथ गांव भी लेकर गया था. गांव से पुनः वापस आकर दोनों किरीबुरू में रहने लगे. बाद में राजकुमार ने विधवा महिला को छोड़ दिया और किरीबुरू की ही एक युवती से शादी रचा ली. इसके बाद पीड़िता ने किरीबुरू थाना पहुंचकर राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद से राजकुमार फरार चल रहा था. पुलिस ने राजकुमार को गुप्त सुचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-obc-morcha-staged-dharna-at-dc-office-demanding-reservation/">जमशेदपुर

: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आरक्षण की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही