Search

 
 
 

Kiriburu : टाटीबा लूटकांड का आरोपी लूट के मोबाइल से फोन कर मांग रहा पैसे

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटीबा गांव निवासी कांडे हेम्ब्रम (30 वर्ष) को बंधक बना तथा अधमरा कर मोटरसाइकिल, मोबाइल, पैसा आदि की लूट करने तथा कांडे का मोबाइल से टाटीबा गांव निवासी उसके साथी मोटाय हेम्ब्रम को फोन कर यूपीआई नम्बर पर 10 हजार रुपये मंगाने के आरोपी का आतंक जारी है. लूटकांड के तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल आदि के साथ झारखंड-ओडिशा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर अलग-अलग जेल भेज दिया है. उसके बावजूद 5 अगस्त की दोपहर लगभग 1.54 बजे उक्त गिरोह के एक आरोपी ने कांडे हेम्ब्रम की लूटी गयी मोबाइल नम्बर से मोटाय हेम्ब्रम के नम्बर पर फोन कर पैसे की मांग की है. इस घटना के बाद मोटाय ने किरीबुरु थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है. लुटेरों ने कांडे की मोबाइल से मोटाय को फोन कर एक यूपीआई नम्बर देते हुये कहा कि इस नम्बर पर जल्द 3 हजार रुपये भेज दो, हम लूटा हुआ मोटरसाइकिल अपने लड़कों से भेज रहे हैं. हमारे लड़के आज 7-8 बजे रात तक तुम्हारे यहां पहुंच जायेंगे. ज्यादा चालाकी करने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rudrabhishek-took-place-on-the-third-monday-in-tata-motors-workers-union-premises/">Jamshedpur

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में तीसरी सोमवारी पर हुआ रुद्राभिषेक
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही