Search

 
 
 

किरीबुरू : वीडियो वायरल होने के बाद शराब दुकान के तीन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग चौक स्थित एक अंग्रेजी शराब दुकान में बुधवार की देर रात ग्राहक व सेल्समैन के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद एक सेल्समैन ने शराब दुकान में रखी अंग्रेजी शराब की बोलतों को एक-एक कर फोड़ दिया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय एजेंसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब दुकान संचालक ने उक्त दुकान के तीन कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है. इनके स्थान पर एक-दो दिन के भीतर नए कर्मचारियों को काम पर लगाया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 12 मई से ही उक्त दुकान का लेखा-जोखा व स्टॉक आदि का मिलान कर हटाये जाने वाले कर्मचारियों से चार्ज लेकर दूसरे नये कर्मचारियों को दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-of-e-rickshaw-drivers-association-organized-at-tulsi-bhavan-auditorium/">चक्रधरपुर

: तुलसी भवन सभागार में ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक आयोजित

फंसाने की नियत से तोड़ दी थी शराब की बोतल

मालूम हो कि किरीबुरू निवासी एक युवक शराब लेने दुकान पर गया था. इसी दौरान कुछ बात को लेकर ग्राहक व सेल्समैन के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सेल्समैन ने ग्राहक पर गलत आरोप लगाते हुए फंसाने के लिए शराब दुकान की रैक में रखी शराब की बोतलों को वहाँ से उठाकर तोड़ना शुरू कर दिया था. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. कुछ लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही