Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : 10 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिला आदिवासी समन्य समिति, मांग पत्र सौंपा

Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति ने संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में सारंडा-पोडा़हाट क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण हेतु उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में भी ज्ञापन सौपा गया था, लेकिन हमारी इन मांगों पर अभी तक कोई सकरात्मक करवाई नहीं की गई है, और ना ही संगठन को इस विषय पर पत्राचार किया गया. इसलिए 13 जून को पुनः स्मार पत्र देते हुए निम्नलिखित मांग की जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-criminals-broke-ac-sheet-of-engineers-room-in-pb-area/">धनबाद:

अपराधियों ने पीबी एरिया में इंजीनियर के रूम की एसी शीट तोड़ी
समिति की मांगों में सारंडा के छः पंचायत जिसमें लाईलोर, मकरण्डा, दीघा, छोटानागरा, गंगदा एवं चिडि़या में वित्तीय वर्ष 2013 से आवास योजना बन्द है उपरोक्त पंचायतों में भी आवास योजना को पुनः आरम्भ किया जाय. सारंडा में 1905 से 1927 के बीच बसे वनग्राम थोलकोबाद, तिरिलपोसी, नयागाँव, करमपदा, भनगाँव, बिटकिलसोय, बालिबा एवं कुमडीह को राजस्व ग्राम घोषित कर रैयतों का नाम पंजी-2 में अंकित किया जाय. सारंडा-पोडा़हाट में 2005 के पूर्व जीविकोपर्जन के लिए बसे लोगों को वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत वनाधिकार पट्टा निर्गत कर वहाँ बसे लोगों को मौलिक सुविधा उपलब्ध करवाई जाय. सारंडा के कुलायबुरू से थोलकोबाद भाया बालिब एवं मरंगापोंगा से जराईकेला तक सड़क का निर्माण किया जाय. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-boring-started-in-kudlonga-2-news-including-150-people-were-forced-to-drink-dirty-water-of-the-well/">चतरा

: कुडलोंगा में बोरिंग शुरू, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर थे 150 लोग समेत 2 खबरें
छोटानागरा पंचायत के तेतलीघाट से बाहदा तक सड़क का निर्माण किया जाय. गुदड़ी प्रखण्ड मुख्यालय में तत्काल एक राष्ट्रीयकृत बैंक, दुरसंचार व्यवस्था आरम्भ की जाय. गुदड़ी प्रखण्ड की सेविका, सहायिका एवं सहियाओं का प्रसाशानिक कार्य वर्तमान में गोईलकेरा एवं सोनुवा प्रखण्ड से संचालित है और आनन्दपुर प्रखण्ड के रूधीकोचा और हारता पंचायत के सेविका, सहायिका एवं सहियाओं का प्रसशानिक कार्य भी गोईलकेरा से संचालित है. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-the-mla-lashed-out-at-the-block-and-zonal-workers-said-3-news-including-improvement-in-working-style/">चौपारण

: प्रखंड व अंचल कर्मियों पर बरसे विधायक, कहा- कार्यशैली में करें सुधार समेत 3 खबरें
सेविका सहायिकाओं के सभी प्रसशानिक कार्य अपने मुल प्रखण्ड मुख्यालय से ही संचालित किया जाय. आनन्दपुर-गुदड़ी प्रखण्ड मुख्यालय को जोड़ने के लिए उर्मिंग-जोजोदा के बीच कोयल नदी पर एक पुल का निर्माण किया जाय. डीएमएफटी मद से मनोहरपुर, आनन्दपुर, गुदड़ी एवं गोईलकेरा के सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस-टू उच्च विद्यालयों में स्वीकृत रिक्त पदों में शिक्षकों को तत्काल बहाल कर शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाय. इस दौरान संयोजक सुशील बारला, रमेश जेराई, शांन्तिएल कांडायबुरु, सोहराई लोम्गा, ओडेया देवगम, बलदेव जाते, मनी सोय, निरल लोम्गा, बेनेडिक्ट लुगुन, फ्रांसिस कसेरा, इमानुएल बोदरा, मनसुख जोजो शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही