Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : शिक्षक से शिकायत के बाद नाराज छात्र ने की साथी की पिटाई, गंभीर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की अनुशासन तार-तार हो गई. स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर दो छात्रों में हुई विवाद के कारण एक छात्र ने अपने हाथ में पहले कड़ा से प्रहार कर दूसरे छात्र को किया गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल छात्र को सेल अस्पताल किरीबुरू में भर्ती कराया गया है. घायल छात्र की मां ने बताया की उनका बेटा नवम वर्ग का छात्र है. उसे विद्यालय का ही एक अन्य छात्र गलत शब्द कह कर निरंतर चिढ़ाया करता था. इसकी लिखित शिकायत मेरा बेटा स्कूल के शिक्षक से की थी. शिक्षक ने छात्र को बुलाकर फटकार लगाई एवं दुबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया. इससे नाराज उक्त छात्र ने छुट्टी के बाद स्कूल गेट के बाहर अपने हाथों में पहने कड़ा से कई बार प्रहार किया. जिससे मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mla-kunal-shadangi-met-the-chief-secretary-handed-over-the-demand-letter/">जमशेदपुर

: पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की भेंट, सौंपा मांगपत्र

शिक्षकों की कमी से जुझ रहा है विद्यालय

उल्लेखनीय है कि केवी मेघाहातुबुरु में पिछले एक वर्ष से प्राचार्य नहीं हैं. प्रभारी प्राचार्य का भी स्थानान्तरण हो गया है. विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को नोटिस जारी कर छह घंटी तक अपने-अपने क्लास में स्वयं पढ़ाई का निर्देश दिया गया है. कई छात्र-छात्राएं इस समस्या की वजह से स्कूल नहीं जा रहे हैं. जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं उसपर शिक्षक नजर नहीं रख पा रहे हैं. कुछ क्लास के अलग-अलग सेक्शन को एक में मिलाकर पढ़ाया जा रहा है. गुरुवार को कुछ बच्चों के अभिभावक विद्यालय जाकर इस समस्या के समाधान के लिए बात की. शिक्षकों ने बताया कि कुछ शिक्षक एक सप्ताह के लिए बुलाए जा रहे हैं. उसके बाद प्राइवेट शिक्षक को बहाल किया जाएगा. प्राचार्य कब आएगे, यह पता नहीं. अभिभावकों ने कहा कि जब तक शिक्षक की समस्या दूर नहीं हो जाती, तब तक स्कूल को बंद कर देना चाहिए. क्योंकि जब सेल्फ स्टडी हीं करना है बच्चे घर पर ही करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही