Search

 
 
 

किरीबुरु : लगातार न्यूज में छपी खबर के बाद पुलिस बालू घाट पर की छापेमारी

 
  • माफियाओं ने खबर छपने के बाद बालू तस्करी का काम किया बंद
Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत जैतगढ़ क्षेत्र के मुन्दुई और गुमुरिया बालू घाट से अवैध बालू की तस्करी संबंधित लगातार न्यूज में छपी खबर के बाद 4 जनवरी की अहले सुबह जगन्नाथपुर के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान बालू की तस्करी करते कोई भी पाया नहीं गया. पुलिस-प्रशासन की टीम बैरंग वापस लौट आयी. पुलिस-प्रशासन की इस कार्यवाही से माफियाओं में खलबली मची हुई है. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-ed-raids-20-locations-of-congress-mla-surendra-panwar-and-others/">हरियाणा

: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार सहित अन्य के 20 ठिकानों पर ईडी की रेड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Balu-Taskar-Band.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उक्त बालू घाट के आसपास गांवों के ग्रामीणों ने बताया की लगातार न्यूज में 3 जनवरी की खबर छपने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई थी और सारे माफिया अपनी-अपनी ट्रैक्टर व हाईवा वाहनें बालू घाट क्षेत्र से हटा लिये थे. वहीं जैतगढ़ के विश्वस्त सूत्रों ने बताया की लगातार न्यूज में खबर छपने के बावजूद कुछ हाईवा अवैध बालू लोड कर देर शाम भंगा पुलिया व जैतगढ़ ओपी के सामने से गुजरती दिखायी दी थी. हालांकि कल रात में बालू की तस्करी खबर छपने के बाद काफी कम हुई. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-ed-raids-20-locations-of-congress-mla-surendra-panwar-and-others/">हरियाणा

: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार सहित अन्य के 20 ठिकानों पर ईडी की रेड
जैतगढ़ के लोगों ने बताया कि जिस अवैध बालू की तस्करी की वजह से देर शाम से देर रात तक जैतगढ़ बाजार में जाम की स्थिति हो जाती है. उक्त दोनों बालू घाट से एक मात्र सड़क भंगा पुलिया व जैतगढ़ ओपी के रास्ते है, जहाँ से खुलेआम बालू की तस्करी होती है. जिस रास्ते से बालू तस्करी हो रही है, जैतगढ़ बाजार स्थित उस रास्ते की 6-8 दुकानों में सीसीटीवी लगी हुई है. इन सीसीटीवी फूटेज देखने से भी पता चल सकता है कि देर शाम से सुबह तक प्रतिदिन कितना अवैध बालू लदे वाहन जा रहे हैं. लोगों ने बताया की बालू माफियाओं के कई ट्रकें जैतगढ़ ओपी के आसपास हीं खडे़ होते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-moulanagar-happy-with-the-opening-of-banned-syrup-business/">किरीबुरु

: प्रतिबंधित सिरप कारोबार का उद्भेदन से मौलानगर के लोग खुश
लोगों का यह भी कहना है कि खबर छपने व छापेमारी होने के बाद दो-तीन दिन तक स्थिति सामान्य रहता है. उसके बाद स्थिति यथावत हो जाती है. अगर बालू की लूट पर पूरी छूट है तो कमसे कम गरीब ट्रैक्टर मालिकों को यह लूट माफियाओं को बिना पैसे दिये करने की दे दी जानी चाहिए. ताकि कमसे कम वह गरीबी स्तर से उपर तो उठ सके. उनकी मेहनत की कमाई पर माफिया क्यों डांका डाले. पैसा नहीं देने पर कमसे कम माफियाओं द्वारा यह धमकी तो नहीं दिया जाये की उनकी ट्रैक्टर पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही