Search

 
 
 

किरीबुरु : दुर्घटना में एक ऑंख खोने के बाद मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासिया निवासी मोहन गोप ने किरीबुरु के एसडीपीओ से मुलाकात कर पूर्व में घटित एक घटना के संबध में जानकारी दी और न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई. पीड़ित ने एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर को एक शिकायत पत्र भी सौंपा और नोवामुंडी थाना में मामला दर्ज कर मुआवजा दिलाने की मांग की. मोहन गोप के अनुसार वह पिछले वर्ष 12 जुलाई को टाटा स्टील नोवामुण्डी खदान के वेन्डर कोल्हान ऐजेंसी के अधीन कार्यरत था. काम के दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस प्रांगण कार्य में पत्थर छिटक कर दाहिने आँख में लगने से उसकी आँख से भारी रक्तस्राव होने लगा. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-continue-teaching-ho-language-teachers-mla/">चक्रधरपुर

: ‘हो’ भाषा शिक्षकों का अध्यापन कार्य रखें जारी : विधायक
आनन-फानन में उसे टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति खराब होते देख बेहतर इलाज हेतु चाईबासा के संजीव नेत्रालाय में भेजा गया. वहाँ इलाज के दौरान दाहिनें आँख को निकाल दिया गया. घटना के बाद से ही वह बेड पर पड़ा रहा जिस कारण वह घटना की शिकायत दर्ज नहीं करा पाया. अब आँख खोने के बाद इंश्योरेंस व मुआवजा के लिए वह दर-दर भटकने को मजबुर है. इंश्योरेंस खादान के वेन्डर कोल्हान ऐजेंसी कम्पनी के द्वारा कराया गया था. इंश्योरेंस क्लेम के लिए थाना की एफआईआर कॉपी की मांग की जा रही है. पीड़ित मोहन गोप ने बताया कि उसके द्वारा न्याय व मुआवजा दिलाने के लिये उपायुक्त व श्रमायुक्त को पूर्व में पत्र लिखकर आग्रह किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही