Search

 
 
 

किरीबुरु : मस्जिद में ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिल दी बधाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में ईद का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. किरीबुरु स्थित मस्जिद में शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह पौने नौ बजे ईद की नमाज अदा की. उसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस दौरान विभिन्न धर्म व समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं. बच्चे भी ईद का नमाज अदा करते व खुशियां मनाते नजर आये. ईद के अवसर पर सेवईयां आदि पकवान भी सामूहिक रूप से लोग खाते व खिलाते दिखे. ईद के मद्देनजर मस्जिद के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chaibasa-seat-became-hot-cake-after-joba-and-geeta-entered-the-election-fray/">आदित्यपुर

: जोबा और गीता के चुनाव मैदान में कूदने से चाईबासा सीट बना हॉट केक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-EID-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हालांकि किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर आपसी एकता व भाईचारे का प्रतीक रहा है. इस कारण कभी भी किसी भी धर्म व समुदाय के बीच कोई विद्वेष नहीं रहा है. ईद के अवसर पर अहले सुबह से जारी हल्की वर्षा ने लोगों के सामने परेशानी खडी की. दूसरी तरफ जगन्नाथपुर ईदगाह में भी अहले सुबह सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. यहां भी आपकी एकता व भाईचारे का मिसाल देखने को मिला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही