Search

किरीबुरू : ठेका मजदूर की मौत के बाद मजदूरों व सेलकर्मियों ने जेनरल ऑफिस का किया घेराव

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान में कार्य करने वाला ठेका श्रमिक मार्शल पूर्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. सेल की बोकारो जेनरल अस्पताल में 15 अप्रैल की सुबह ठेका मजदूरों व खदान के 10 मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों, मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो, उप मुखिया सुमन मुंडू आदि ने जेनरल ऑफिस का घेराव किया. आंदोलनकारी श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से मृतक ठेका मजदूर के आश्रित को नौकरी व प्रावधानों अनुसार अन्य मुआवजा देने की मांग की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-efforts-to-free-various-villages-of-tonto-panchayat-from-tb-intensified/">चाईबासा

: टोन्टो पंचायत के विभिन्न गांव को टीबी से मुक्त करने की कवायद हुई तेज

बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था

उल्लेखनीय है कि ठेका मजदूर मार्शल पूर्ति किरीबुरु थाना क्षेत्र का सागवानबेड़ा बस्ती का निवासी है. मार्शल पूर्ति सेल के ठेकेदार संत प्रसाद तिवारी के अधीन सप्लाई मजदूर के रूप में कार्यरत था. 14 अप्रैल को मेघाहातुबुरु प्लांट में कार्य के दौरान उसका रक्तचाप बढ़ गया. इससे वह बेहोश होकर गिर गया था. उसे अधिकारियों व सहयोगी श्रमिकों ने तत्काल सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के बाद चिकित्सकों ने पाया की उसका एक अंग काम नहीं कर रहा है. जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये पहले ओडिशा के एक प्राईवेट अस्पताल में भेजकर ब्रेन का सीटी स्कैन कराया गया. सीटी स्कैन में ब्रेन में रक्त जमा होने तथा नश फटने की बात सामने आने के बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज हेतु सेल की बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया. बोकारो में इलाज के दौरान शनिवार सुबह मार्शल पूर्ति की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-universitys-examination-department-trusts-god-there-is-a-huge-discrepancy-in-the-admit-card-of-third-semester-girl-students/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग भगवान भरोसे, थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं के एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी

मिडिया कर्मियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा

मार्शल पूर्ति की मौत की खबर के बाद संयुक्त मोर्चा के बैनर तले खदान के अंदर कार्य कर रहे सैकड़ों ठेका मजदूर व तमाम मजदूर संगठनों के सेलकर्मी व मजदूर नेता काम छोड़ जेनरल ऑफिस के पास जमा हो गये हैं. सभी मृतक के आश्रित को नौकरी व मुआवजा की मांग कर रहे हैं. जेनरल ऑफिस में सीजीएम आरपी सेलबम व तमाम बडे़ अधिकारी मौजूद हैं. लेकिन अभी तक आंदोलनरत मजदूरों से वार्ता प्रारम्भ नहीं हो पाई है. संयुक्त मोर्चा का कहना है कि कार्य करने के दौरान हीं मजदूर बल्ड प्रेशर बढ़ने से बीमार अथवा घायल हुआ था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई है. ऐसे में उसके आश्रित को सरकारी प्रावधान के अनुसार नौकरी व मुआवजा हर हाल में मिलना चाहिए. दूसरी तरफ इस घटना के बाद मेघाहातुबुरु खदान गेट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सीआईएसएफ के जवान किसी बाहरी व मिडिया कर्मियों को गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं. मजदूरों का आंदोलन लगभग 11.30 बजे से जारी है. इसे भी पढ़ें :गर्मी">https://lagatar.in/apply-these-things-on-the-face-in-summer-the-skin-will-get-coolness/">गर्मी

में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp