Search

 
 
 

किरीबुरु : चुनाव बाद भाजपा व झामुमो अपनी-अपनी जीत के कर रहे दावे

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय सीट पर 13 मई को हुये मतदान में शामिल सारंडा, कोल्हान एवं पोड़ाहाट जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अशिक्षित वोटरों ने प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे वोटर सबसे ज्यादा झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी एवं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की परेशानी बढ़ा दी है. उक्त क्षेत्रों में स्थित बूथों पर चुनाव सम्पन्न कराने गये कुछ मतदानकर्मियों ने बताया कि पूर्व के चुनावों की तुलना में इस बार वोटरों में उत्साह काफी था. प्रायः सभी स्थानों पर भाजपा व झामुमो के वोटर एवं उनके एजेंट बूथों पर नजर आये. हर बूथों पर दर्जनों ऐसे अशिक्षित वोटरों को देखा गया जो ईवीएम मशीन में क्रम संख्या एक और दो जो क्रमशः गीता कोड़ा और जोबा माझी का था, उस बटन को दबाने के बजाये सबसे नीचे से दो क्रम संख्या वाले बटन को दबा दिये. कुछ ऐसे वोटर भी थे जो विशेष प्रत्याशी को वोट देने तो गये थे, लेकिन वोट देने का तरीका व नासमझी की वजह से अन्य प्रत्याशियों का बटन दबा दिये. इसे भी पढ़ें : इंदौर">https://lagatar.in/indore-speeding-bolero-collides-with-a-truck-parked-on-the-roadside-eight-laborers-killed-one-injured/">इंदौर

: तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, आठ मजदूरों की मौत, एक घायल
ऐसी स्थिति लगभग हर बूथ पर कहीं अधिक तो कहीं कम देखने को मिली है. लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कहीं तीसरे स्थान पर नोटा न हो गया हो. सभी प्रत्याशी अपने-अपने पोलिंग एजेंट व बूथ अध्यक्षों के माध्यम से वोटिंग की स्थिति व रूझानों का पता लगाने में जुटे हैं. झामुमो व भाजपा अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा पूरे शान से कर रहे हैं, लेकिन दोनों खेमा में परेशानी व तनाव काफी दिख रहा है. सिंहभूम सीट के ग्रामीण क्षेत्रों में झामुमो तथा शहरी क्षेत्रों में भाजपा का पलड़ा भारी दिखा. इसे भी पढ़ें : 19">https://lagatar.in/state-service-officer-acquitted-after-19-years-of-investigation/">19

साल तक जांच के बाद आरोपमुक्त हुईं राज्य सेवा की अफसर
भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर सिंहभूम सीट अन्तर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व झामुमो को मिले संभावित मतों का आंकलन कर जीत का दावा कर रहे हैं. झामुमो के कई लोग ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो जीत शत फीसदी होने की बात कह रहे हैं. भाजपा द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किये जा रहे पोस्ट में बताया जा रहा है कि मझगांव से लगभग 70 हजार वोट, मनोहरपुर से लगभग 25 हजार वोट से झामुमो आगे रहेगी. जबकि भाजपा चाईबासा से 35 हजार वोट, चक्रधरपुर से 12 हजार वोट, जगन्नाथपुर से 5 हजार वोट एवं सराईकेला से लगभग 60 हजार वोट से आगे रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही