Search

 
 
 

किरीबुरु : विभिन्न मांगों को लेकर एटक ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : एनएमडीसी माइन्स वर्कर्स यूनियन (एटक) किरीबुरु ने डिमांड डे पर शुक्रवार को किरीबुरु और मेघाहातुबुरु में मोटरसाइकिल रैली निकाली. डिमांड डे पूरे देश में मनाया जा रहा है. रैली निकालने के बाद सेल की किरीबुरु खदान के सीजीएम कमलेश को मांग पत्र सौंपा गया. इस दौरान जेनरल ऑफिस पर एटक ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया. मांगपत्र में सेल में निजीकरण बन्द करने. वेज रिवीजन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर बकाया एरियर, पेंशन, सम्पूर्ण वेतन पुनरीक्षण का भुगतान करने की मांग की गई है. सभी डिप्लोमा अभियन्ता को जूनियर अभियन्ता पदनाम देने, सभी प्रकार के रिक्त पदों के लिए बहाली शीघ्र करने और बहाली में स्थानीय लोगों, कर्मचारियों के आश्रितों और स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है. सामान्य बहाली पर पैनल सिस्टम रखने. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/the-job-of-these-teachers-in-bihar-is-in-danger-know-on-what-conditions-the-job-will-be-saved/">बिहार

में इन शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा, जानें किन शर्तों पर बचेगी नौकरी
साउथ ब्लॉक का लीज क्लियरेंस शीघ्र करने, 2007 से लंबित रिवार्ड मनी टेबल का पुनरीक्षण शीघ्र करने और मनी टेबल काल्कुलेशन से क्वालिटी क्लाउज को हटाने. एसीटीटी और अन्य पदों की ट्रेनिंग अवधी को कम करने और इस दौरान उन्हें उनके स्केल के हिसाब से न्यूनतम मासिक वेतन देने, उनकी ट्रेनिंग पीरियड को भी सेवाकाल में जोड़ने की मांग की है. मेडिकल इन्भैलिडेशन वाले मामलों में ऊपरी उम्र की सीमा को हटाने तथा ट्रेनिंग अवधि में भी कर्मचारी के आश्रितों को अन्य रेफरल अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है. किरीबुरू जेनरल अस्पताल का उन्नयन और विकास करने, अस्पताल में चिकित्सा से संबंधित कार्यों का निष्पादन कुशल एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों द्वारा ही करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-big-mistake-dgps-helicopter-landed-on-cms-helipad/">बोकारो

: बड़ी चूक : सीएम के हैलीपेड पर उतरा डीजीपी का हेलीकॉप्टर
रेफरल केस की प्रकिया सरल और शीघ्र बनाने, वैसे रोग व रोगी जिनके चिकित्सा विशेषज्ञ हमारे अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, उनपर प्रयोगात्मक चिकित्सा नहीं करने तथा उन्हें तत्काल इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर करने आदि की मांग की गई है. किरीबुरू में उपभोक्ता सहकारी समिति पुनः शुरू करने की मांग की गई है. इस दौरान एटक के सचिव बिरेन बारीक, एनएमडीसी माइन्स वर्कर्स यूनियन किरीबुरु के अध्यक्ष पी के पंडा, सचिव जगमोहन सामद, उपाध्यक्ष एस के पान, उप सचिव सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष समीम सिद्दिकी, आर के परीडा, दिलीप झा, बिनोद कुमार सिंह, टीके मिश्रा, मदन शर्मा आदि दर्जनों शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही