Search

 
 
 

किरीबुरू : आजसू ने विभिन्न मांगों को लेकर मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आजसू संगठन ने मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के सामने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इसके बाद बीडीओ को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा. राज्यपाल के नाम सौंपे गये पत्र में मनोहरपुर प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षक की नियुक्ति, मनरेगा योजनाओं को सुचारु रूप से चलाकर ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार देने, सारंडा के गांवों से पलायन रोकने एवं बेरोजगार को रोजगार देने, जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अनियमित रूप से राशन वितरण बंद करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-absconding-accused-of-theft-in-the-company-arrested-went-to-jail/">चांडिल

: कंपनी में चोरी करने के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

इन समस्याओं के समाधान की भी मांग की

[caption id="attachment_703108" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Kiriburu-Ajsu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपते आजसू के कार्यकर्ता.[/caption] इनके अलावे मनोहरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ चिकित्सकों व दवाइयों का पर्याप्त व्यवस्था करने, हाथियों से नुकसान किये जा रहे किसानों के फसल के एवज में उचित मुआवजा, प्रखंड में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर मनमानी बिजली बिल भेजे जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस दौरान आजसू की इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कोल्हान प्रभारी राजू सांडिल, जिलाध्यक्ष मोहन लाल चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अनादि महतो, विकास महतो समेत दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही