Search

 
 
 

किरीबुरू : नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादियों का शहीदी सप्ताह 27 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रारंभ होगा. माओवादी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिवर्ष अपने मारे गये साथियों की याद में शहीदी सप्ताह मनाते हैं. इसको लेकर जिला पुलिस-प्रशासन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के तमाम थाना, पुलिस कैंप को हाई अलर्ट कर रेल, सड़क मार्ग समेत तमाम सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं. दूसरी तरफ नक्सलियों ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में पोस्टरबाजी तेज कर दी है. पोस्टर में शहीदी सप्ताह को सफल बनाने, कोल्हान वन क्षेत्रों में सीआरपीएफ का एफओबी कैम्प हटाने समेत आदि स्लोगन लिखे गये हैं. इसके अलावे भाकपा माओवादी नक्सली बीते 5 जून से आगामी 3 अगस्त तक केन्द्रीय कमेटी व पोलित ब्यूरो सदस्य स्व. कटकम सुदर्शन (आनन्द, दुला दा) की याद में संस्मरण दिवस भी मना रहे हैं. इसके लिये गांव-गांव में जुलूस, प्रदर्शन व आमसभा का आयोजन कर स्मृतिसभा का आयोजन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manjunath-bhajantri-took-charge-said-panchayat-will-be-the-focal-point-of-development-works/">जमशेदपुर

:  मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण, बोले-पंचायत होंगे विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही