Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu  : सारंडा के सभी लोग पर्यावरण व वन्यप्राणियों को बचाने हेतु एम्बेसडर हैं - नीतीश कुमार

Kiriburu (Shailesh Singh) :  सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत ससंगदा वन प्रक्षेत्र के तत्वावधान में 7 अक्टूबर को मेघाहातुबुरु सामुदायिक भवन प्रांगण में 70वां वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सारंडा के संलग्न पदाधिकारी आईएफएस नीतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि किरीबुरु के उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, मेघाहातुबुरु के सहायक महाप्रबंधक संदीप भारद्वाज, केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक पी सी पान, शिक्षक रोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया. संलग्न पदाधिकारी आईएफएस नीतीश कुमार ने कहा कि आपको वन विभाग ने टोपी प्रदान कर वन्यप्राणियों को बचाने का एम्बेसडर बनाया है. अब आपको पर्यावरण व वन्यप्राणियों को बचाना है. वन जब नहीं रहेगा तो पानी की विकट समस्या उत्पन्न होगी. वन्यप्राणियों के लिये सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण बनायें, क्योंकि वह उस वातावरण में सुरक्षित रह सकें. सारंडा का मौसम, खूबसूरती व वातावरण को देखने के लिये पर्यटक पैसा देकर यहां आते हैं. लेकिन आप खुशनसीब हैं कि यहां रहते हैं. हम सभी को मिलकर जंगल को आग से बचाना है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-is-organizing-clean-puja-pandal-competition/">Jamshedpur

: जुगसलाई नप करा रहा स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/32-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि डायनासोर को आज हम किताबों में देखते हैं, क्या आप चाहेंगे की अन्य जानवर भी किताबों में हम देखें. वन व वन्यप्राणी एक-दूसरे के पूरक हैं. हमें दोनों को बचाना होगा. सहायक महाप्रबंधक संदीप भारद्वाज ने कहा कि सेल प्रबंधन खनन के अलावे वन विभाग के साथ मिलकर आगामी 10 वर्षों के लिये वन्यप्राणियों व जंगल को बचाने हेतु एक विशेष कार्य योजना बनाकर काम कर रहे हैं. आप सभी का भी इसमें सहयोग जरुरी है. ससंगदा के रेंजर शंकर भगत ने कहा कि जिस वन में वन्यप्राणी नहीं वह वन नहीं कहलाता है. सारंडा जंगल में जनसंख्या विस्फोट की वजह से जंगली हाथियों व वन प्राणियों का उत्पात बढा़ है. हम उनके कौरिडोर व घर को नष्ट कर रहे हैं. हाथी जिस क्षेत्र में होते हैं उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी जाती है ताकि उन्हें नुकसान नहीं पहुंचे. इसे भी पढ़ें :  आजसू">https://lagatar.in/ajsu-partys-meeting-dozens-took-membership-of-the-party/">आजसू

पार्टी का मिलन समारोह दर्जनों ने ली पार्टी की सदस्यता
शिक्षक रोहित ने कहा कि बच्चे प्रकृति, पर्यावरण व वन्यप्राणियों के बारे में कला, संस्कृति व तमाम माध्यम से समझें तथा उनके संरक्षण की दिशा में कार्य करे. शिक्षक पी सी पान ने कहा कि हम ऐसे स्थान पर रहते हैं कि हमें जंगल व वन्यप्राणियों को देखने के लिये पैसे खर्च नहीं करना पड़ता है. दुःखद बात है कि वन व वन्यप्राणियों को हम अपनी स्वार्थ की खातिर खत्म र रहे हैं.  इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-flag-march-taken-out-in-nirsa-sub-division-area-regarding-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गापूजा को लेकर निरसा अनुमंडल क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/32-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान वन्यप्राणियों का संरक्षण से संबंधित वन विभाग की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नीतीश कुमार ने प्रमाण पत्र व ट्रौफी प्रदान किया. इस दौरान सुमित कुमार, शंकर पाण्डेय, सालिनी कन्डुलना, संगीता लकडा़, मोनिका पूर्ति, सुनील सुंडी, वीजेन्द्र तामसोय, बासुदेव बिरुवा, अमृत सुंडी, मीत करुवा, जयपाल गुडि़या आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  चतरा:">https://lagatar.in/mining-task-force-meeting-regarding-prevention/">चतरा:

अवैध खनन की रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स की बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही