Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सीसीक्यूसी प्रतियोगिता में सेल के तीनों खदानों ने जीते 11 पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : क्वालिटी सर्कल फोरम (राउरकेला संभाग) के तत्वावधान में आयोजित राउरकेला इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी सभागार में आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (सीसीक्यूसी) प्रतियोगिता में सेल के किरीबुरू खदान ने पांच, मेघाहातुबुरु खदान ने चार एवं गुवा खदान ने दो समेत कुल 11 पुरस्कार जीत सेल प्रबंधन का नाम रौशन किया है. 23 एवं 24 सितम्बर को आयोजित इस प्रतियोगिता में सेल, टाटा स्टील, जिंदल समेत विभिन्न कंपनियों के 120 टीमें भाग ली थी. सेल के किरीबुरू खदान की टीम उन्नति (क्यूसी) के सदस्यों को उपचारात्मक उपाय तथा एचईएमएम ऑपरेशन के दौरान सीट बेल्ट के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु पुरस्कार मिला. इसी प्रकार से टीम तत्पर (एलक्यूसी) के सदस्यों को एमसीसी पैनलों की पूरी रीवायरिंग से वैगन लोडर के विद्युत दोषों में कमी हेतु पुरस्कार दिया गया. टीम स्वावलम्बन (एलक्यूसी) के सदस्यों को कुशल शीतलन प्रणाली द्वारा बकेट व्हील रिक्लेमर की उपलब्धता में सुधार हेतु पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-bengali-language-does-not-get-proper-respect-there-will-be-violent-agitation-bengu-thakur/">धनबाद

: बांग्ला भाषा को उचित सम्मान नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन : बेंगू ठाकुर

टीम उद्यम ने ऑटोमेटेड हॉल रोड सिग्नलिंग सिस्टम में जीते पुरस्कार

[caption id="attachment_767538" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Sail.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किरीबुरु की टीम उन्नति के सदस्य ट्रॉफी लेते.[/caption] टीम उद्यम के सदस्य को ऑटोमेटेड हॉल रोड सिग्नलिंग सिस्टम हेतु पुरस्कार मिला. सेल के मेघाहातुबुरु खदान की टीम निशाना के सदस्य को पीसी-2000 एक्सकेवेटर के पिन बुश के घिसने के कारण होने वाली टूट-फूट में कमी हेतु, टीम निर्माण के सदस्य को विद्युत विभाग में 5 एस अवधारणा को अपनाकर कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करने हेतु, टीम सृजन के सदस्य को डंपर अनसेफ प्लेटफार्म एट डंपिंग प्लेटफार्म हेतु, टीम संकल्प के सदस्य को डंपिंग हॉपर प्लेटफॉर्म के आसपास इंजीनियरिंग नियंत्रण में एक बड़ी छलांग हेतु पुरस्कार दिया गया. सेल की गुवा खदान की टीम संकल्प के सदस्य को साइमन डाइचार्ज चूट की बारंबार जांच कर सिस्टम में सुधार हेतु तथा टीम दृष्टि के सदस्य को डाउनहिल कन्वेयर की इंटरलॉकिंग विफलता का समाधान हेतु पुरस्कार दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही