Search

किरीबुरू : गार्डवाल व पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्य सचिव से की जाएगी शिकायत

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल के दीघा पंचायत अन्तर्गत उसरूईया-पोंगा जंक्शन के बीच बनाई जा रही पुलिया व गार्डवाल में अनियमितता बरती जा रही है. इसकी शिकायत राज्य के मुख्य सचिव से की जाएगी. "आस" संस्था के संयोजक सुशील बारला ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. ठेकेदार सरकार से योजना को पूरा करने के लिए पैसा लेता है और काम ठीक से नहीं करता है. वन विभाग ग्रामीणों पर जंगल का एक पत्थर भी उठाने व डाली काटने पर मामला दर्ज कर देती है. फिर ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ वन विभाग क्यों कार्रवाई नहीं करती है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-water-tower-in-netra-deteriorated-for-two-years-drinking-water-crisis-deepens/">मुसाबनी

: नेतरा में दो साल से जल मीनार खराब, पेयजल संकट गहराया
वन विभाग की कोयना रेंज कार्यालय मनोहरपुर में है. सारे अधिकारी से लेकर वनकर्मी तक मनोहरपुर में रहते हैं. रेंजर की स्थायी नियुक्ति तक नहीं की गई है. एक रेंजर को चार-पांच रेंज का प्रभार सौंप दिया गया हैं. मनोहरपुर से कार्य स्थल की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है. जंगल में पेट्रोलिंग के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त वाहन भी नहीं है. ऐसे में योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को वन विभाग के अधिकारी कैसे रोकेंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-netaji-subhash-chandra-bose-park-became-a-den-of-alcoholics/">चाकुलिया

: शराबियों का अड्डा बना नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp