Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : कथित नटवरलाल करोड़ों का हाइवा व लाइन ट्रक लेकर फरार

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु निवासी रुपेश सिंह नटवर लाल बन कई लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी कर तथा आधा दर्जन से अधिक हाइवा व लाइन ट्रक लेकर फरार हो गया है. रुपेश के ठगी का शिकार हुये लोग महीनों से उसके फोन नम्बर पर सम्पर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह किसी का फोन नहीं उठा रहा है. रुपेश वर्तमान में कहां है, उसका भी कहीं कोई अता-पता नहीं है. उल्लेखनीय है कि रुपेश सिंह मेघाहातुबुरु के सेवानिवृत्त सेलकर्मी अरुण सिंह का पुत्र है. पिता के मेघाहातुबुरु से जाने के बाद वह किरीबुरु में हीं सेल का अवास पर अवैध कब्जा कर रहते हुये बोलेरो व अन्य वाहन चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-minor-injured-after-being-hit-by-bike-youth-serious/">नोवामुंडी

: बाइक के धक्के से नाबालिग घायल, युवक गंभीर
वह प्रारम्भ से ही चोर, धूर्त व शातिर था. इसी क्रम में वह किरीबुरु-मेघाहातुबुरु समेत झारखण्डओडि़सा के कई वाहन मालिकों से सम्पर्क साध उसकी हाईवालाईन ट्रक को झारखण्ड-ओडि़सा के विभिन्न खदानों में लगाकर लौह अयस्क की ढुलाई के माध्यम से मोटी आय प्राप्त कराने का झांसा दिया. उसके झांसे में लोग फंसते गये और अपना लाखों, करोड़ों रूपये का हाईवालाईन ट्रक उसे चलाने हेतु दे दिये. पहले तो रुपेश ने उक्त वाहनों को जोडा़, बड़बिल क्षेत्र में चलवाया. उसके बाद सभी वाहनों को लेकर अचानक क्षेत्र से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-fire-broke-out-in-the-ground-floor-seven-people-of-the-same-family-sleeping-on-the-first-floor-died-of-suffocation/">महाराष्ट्र

: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग, पहली मंजिल में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत
बराईबुरु निवासी एक व्यक्ति ने लगातार न्यूज को बताया की उसने रुपेश को दो हाईवा व तीन लाईन ट्रक दिया था. वह करोड़ों रूपये का पांचों वाहन लेकर फरार है. फोन करने पर फोन नहीं उठाता है. वह कहाँ है उसका कोई पता नहीं है. किरीबुरु निवासी एक व्यक्ति ने बताया की वह भी रुपेश को राउरकेला का अपने रिश्तेदार का एक लाईन ट्रक दिलवाया था जिसे लेकर वह फरार है. हम सभी वाहन को लेकर परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/no-utility-certificate-for-40064-schemes-of-government-departments/">सरकारी

विभागों की 40064 योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही नहीं
डर इस बात का भी है कि कहीं वह सारे वाहनों को बेच न दिया हो अथवा स्क्रैप वाले को बेच कटवा न दिया हो. अगर ऐसा हुआ तो वाहन मालिक बर्बाद हो जायेंगे. रुपेश ने कुछ सेलकर्मियों को भी अधिक लाख का लोभ दिखाकर लाखों रूपये की ठगी कर फरार है. अभी कुछ वाहन मालिकों ने पुलिस से मौखिक शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है. लेकिन अभी तक रुपेश सिंह के खिलाफ एफआईआर नहीं कराया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही