Kiriburu (Shailesh Singh) : बोकारो स्टील प्लांट, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश को सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित भारत सरकार के मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति का सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, स्थापना अधिकारी के कार्यालय के उप निदेशक (एसीसी) विजय कुमार दरक द्वारा आदेश पत्र निर्गत किया गया है. जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि बोकारो स्टील प्लांट व स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश को 2,00,000-3,70,000/- (आईडीए) के वेतनमान में सेल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा रहा है. अमरेंदु प्रकाश अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि तक, या उनकी सेवानिवृत्त की तिथि तक, या अगले आदेश तक सेल अध्यक्ष बने रहेंगे. सेल अध्यक्ष के रूप में अमरेंदु प्रकाश की नियुक्ति के विस्तृत नियम और शर्तों को यथा समय अलग से सूचित किया जाएगा. [caption id="attachment_653949" align="aligncenter" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kiriburu-sel-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> जारी आदेश पत्र.[/caption] इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-doctors-and-workers-of-sub-divisional-hospital-took-the-oath-of-prohibition-of-tobacco/">घाटशिला
: अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों ने तंबाकू निषेध की ली शपथ [wpse_comments_template]

Leave a Comment