Search

 
 
 

किरीबुरू : विभिन्न स्कूलों में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत सेल की सभी प्लांटों एवं खदानों में आईकॉनिक सप्ताह बड़े हीं उत्साह से मनाया जा रहा है. इस दौरान सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीण भारत पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ इस्पात की बढ़ती खपत के विषयों के बारे में जन जागरूकता फैलाने का काम किया गया. 8 जुलाई को किरीबुरू के परिधीय गांव करमपदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच जाकर CO2 उत्सर्जन, पर्यावरण संरक्षण, आजाद भारत की उपलब्धियों पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2021112-07-08-at-5.45-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-amrit-festival-of-greenery-cum-independence-celebrated-in-tenda-75-saplings-planted/">चक्रधरपुर

: तेंदा में मनाया गया हरियाली सह आजादी का अमृत महोत्सव, लगाए गए 75 पौधे
चित्रांकन प्रतियोगिता में लगभग 130 बच्चों ने भाग लिया. साथ ही विद्यालय के लगभग 360 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर एक रैली भी निकाली. रैली का मूल उद्देश्य सामाजिक और नैतिक मूल्यों, सुरक्षित पर्यावरण तथा इस्पात का ग्रामीण परिवेश में उपयोग विषय पर जागरूक करना था. सभी बच्चों के बीच किरीबुरू खदान प्रबंधन की तरफ से चित्रांकन से जुड़ी सामग्री एंव स्नैक्स पैकेट आदि का वितरण किया गया. इसके अलावे किरीबुरू स्थित पीसीएस स्कूल में भी इस अभियान के तहत निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें बड़ी तादाद में बच्चों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के तहत किरीबुरू खदान की तरफ से संध्याकाल में 8 जुलाई को एक सेमिनार भी आयोजित किया गया.  इस कार्यक्रम में किरीबुरू हौह अयस्क खदान के सभी विभाग प्रमुख तथा सभी यूनियन के प्रतिनिधियों, चिकित्सा विभाग एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जन-जागरुकता को बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, नमित कुमार मिश्रा, विजय गुप्ता आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही